Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जिस खुले चेंबर में गिरे थे बाइक सहित युवक, उसी नाले में गिरी गाय, निगम-प्रशासन रहा मौन

India-1stNews




बीकानेर@ बीती रात दो बजे तक चले एक घटनाक्रम ने नगर निगम की लापरवाही और जिला प्रशासन की तत्तरता वाले दावों की पोल खोल दी। शहर के सैकड़ों लोग रात दो बजे 10 फीट गहरे नाले में गिरी गाय को निकालते में सबसे प्रमुख मार्ग पर जुटे रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार खड़गावत और सोयेब भाई जैसे लोग खुद नाले में उतर गये। गौ-सेवा में जुटे जेडी भाई की गाड़ी आई। बार-बार कोशिश के बावजूद संसाधनों के अभाव में गाय को निकाल पाने में असमर्थ होते रहे। इन सबसे दूर नगर निगम और बीकानेर प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। रात लगभग 10ः30 बजे शुरू हुई इस मशक्कत के बाद आखिरकार डेढ़ बजे एक जेसीबी मशीन आई। इस मशीन के पंजे में भी स्थानीय लोग नाले में उतरे। गाय को बांधा और बाहर निकाला। यहां यह बाना भी उल्लेखनीय है कि यह मशीन मंगवाने के लिये भी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और कांग्रेस नेता लगातार जद्दोजहद करते दिखे।



दरअसल कोटगेट और रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख मार्ग के बीच मटका गली के मुहाने पर एक नाला संभवतया सफाई के लिये खोला गया था और लगभग चार से पांच फीट खुला पड़ा है। चार दिन पहले इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गिर गये जिन्हें मशक्कत के बाद निकाला जा सकता।



बीती रात लगभग 10 बजे एक गाय इस नाले में गिर गई। लगभग 10 फीट की गहराई में घुटना तक गंदा पानी चल रहा था। लोग मदद का इंतजार करते रहे लेकिन प्रशासन-नगर निगम की तरफ से कोई नहीं आया। आखिरकार सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार खड़गावत, सोयेब भाई सहित कांग्रेस कार्यकर्ता के कई लोग मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन के पंजे से गाय को बांधने के लिए भी एक बार फिर सामाजिक कार्यकर्ता ही नाले में उतरे और गाय को बाहर निकलवाने में मदद की। मौके पर मौजूद लोगों नगर निगम और बीकानेर प्रशासन सहित जन प्रतिनिधियों के प्रति रह-रहकर आक्रोश उपजता दिख रहा था।

Post a Comment

0 Comments